माता दुर्गा को अर्पित करें शुभ चीजें

नवरात्रि का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में माँ दुर्गा स्वयं धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों कुछ विशेष शुभ चीजों को घर में लाया जाए, तो माँ दुर्गा की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती है।
लाल चुनरी
नवरात्रि में माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करने की परंपरा है। घर में लाल चुनरी लाकर पूजाघर में रखने से परिवार की सभी बाधाएं दूर होती हैं और मां की कृपा से घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है।
चांदी या पीतल का हाथी
हाथी को भगवान गणेश का वाहन माना जाता है। यह शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान घर में चांदी या पीतल का छोटा हाथी लाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।
कमल का फूल
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय है। मां दुर्गा भी कमल के फूल पर विराजमान होती हैं। इसलिए, नवरात्र के दौरान घर में कमल का फूल लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।
मोर पंख
मोर पंख को भगवान कृष्ण और देवी सरस्वती से जोड़ा जाता है। यह शांति, ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

सोलह श्रृंगार का सामान
नवरात्रि में माँ दुर्गा को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करना और घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

केले का पौधा
केले का पौधा भगवान विष्णु का प्रिय है। नवरात्रि में इसे घर में लगाने से मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।
दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसे घर में रखने से धन, समृद्धि और शांति का वास होता है। नवरात्र में इसे घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।

श्रीयंत्र
नवरात्रि में घर में श्रीयंत्र स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है। मान्यता के अनुसार, घर के पूजन-स्थल पर श्रीयंत्र रखने से धन की वृद्धि होती है और घर में दरिद्रता नहीं टिकती है।

मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति
नवरात्रि में मां दुर्गा की नई तस्वीर या मूर्ति घर में लाना और पूजा करना बहुत ही शुभ होता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




