अग्रवाल समाज श्रीनगर कॉलोनी के पदाधिकारी चयनित
हैदराबाद, अग्रवाल समाज श्रीनगर कॉलोनी शाखा की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव का आयोजन बंजारा हिल्स के स्टोन वैली स्थित क्लब हाउस में किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भगवान श्री अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। सभा की अध्यक्षता शाखा के संस्थापक और अग्रवाल समाज तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष आर.एन. गुप्ता ने की।
इस दौरान सभी ने गुलजार हाउस अग्नि दुर्घटना में मारे गए अग्रवाल परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। आर.एन. गुप्ता ने सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि यह सबसे अच्छी शाखाओं में से एक है और कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल को ब्रिटिश संसद लंदन में भारत गौरव पुरस्कार, दिल्ली में अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉनिक अवार्ड, युवा शक्ति मीडिया हाउस कोलकाता द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा उन्हें एफटीसीसीआई की पीआर समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने नए सदस्यों नरेंद्र गोयल (पूर्व अध्यक्ष शिक्षा समिति, अग्रसेन भवन), उमा शंकर गोयनका और समाज के अन्य लोगों का स्वागत किया, जो अन्य शाखाओं से स्थानांतरित होकर श्रीनगर कॉलोनी शाखा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के साथ चर्चा की और तेलंगाना में अग्रवालों की समस्याओं से अवगत कराया।
शाखा सचिव की अनुपस्थिति में डॉ अजय अग्रवाल ने संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कई कार्यक्रमों के अलावा वर्तमान में शाखा श्रीनगर कॉलोनी मेन रोड स्थित स्टोन कल्चर शोरूम में गर्मियों में जरूरतमंद लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए जल शिविर चला रही है। आरएन गुप्ता ने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष का पद्भार संभाला है।
यह भी पढ़ें… एम.एल. अग्रवाल बने आईसीसीए के पहले भारतीय अध्यक्ष
अग्रवाल शाखा की नई कार्यकारिणी एवं सभा विवरण
वे दक्षिण भारत समाज के संरक्षक सदस्य भी हैं और शाखा के अन्य सदस्यों की मदद से उन्होंने हैदराबाद के सिटाडेल में अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि शाखा का पूर्व वैभव लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा क्योंकि शाखा काफी अच्छे एवं चर्चित कार्यक्रम करती थी। कोषाध्यक्ष ने 2023-25 के लिए लेखा प्रस्तुत किया और इसे जोरदार तरीके से मंजूरी दी गई। उन्होंने 2025-27 के लिए बजट भी प्रस्तुत किया। उन्होंने आगे बताया कि अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के बैंक खाते में 28 सदस्यों की फीस जमा कर दी गई है।
कोषाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हमारी शाखा आईटी विभाग में पंजीकृत हो गई है और उसे पैन कार्ड भी मिल गया है। सभा के पश्चात चुनाव अधिकारी आरएन गुप्ता ने चुनाव कराये, जो सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। अध्यक्ष उमा शंकर गोयनका, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (बिन्नी), सचिव श्याम सुन्दर अग्रवाल, संयुक्त सचिव उज्ज्वल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विभा अग्रवाल को चयनित किया गया। नरेंद्र गोयल (प्रिंस) को केंद्रीय समिति सदस्य चुना गया।
सीताराम मोर, पंकज बंसल और डॉ अजय अग्रवाल सलाहकार एवं निवर्तमान अध्यक्ष पीयूष लोहिया होंगे। अवसर पर राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल (ललिता लॉजिस्टिक्स), अंकित अग्रवाल, अशोक कुमार, अनिल केडिया, राजेश अग्रवाल, विनय अडुकिया, विष्णु, राजेश अग्रवाल, लव मोहन गुप्ता, कुश मोहन गुप्ता, विशेष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजीव मित्तल, निधि गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



