ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, भारतीय नाविक की मौत

दुबई, ओमान ने सोमवार को कहा कि ओमान की खाड़ी में एक ड्रोन ने मार्शल द्वीपसमूह के ध्वज वाले एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिसमें जहाज पर सवार एक नाविक की मौत हो गई।

सरकार संचालित ‘ न्यूज एजेंसी’ ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की खबर दी। इसने पोत की पहचान ‘एमकेडी वीवाईओएम’ के रूप में बताई। एजेंसी ने कहा कि मारा गया नाविक भारत से था।

ईरान फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले जहाजों को लगातार धमकी दे रहा है और माना जाता है कि उसने कई हमले किए हैं। ये हमले इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के चलते पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान हुए हैं।

ओमान से 5 मील दूर टैंकर पर हमला

ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) के मुताबिक, स्काईलाइट नाम के इस तेल टैंकर पर पलाऊ का झंडा लगा था. इसे ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप से महज 5 समुद्री मील दूर निशाना बनाया गया हमले के वक्त जहाज पर 20 लोग सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक थे शुरुआती जानकारी के अनुसार हमले में 4 क्रू मेंबर घायल हुए हैं. जहाज से नाविकों को निकाल लिया गया हैI

ओमान के बंदरगाह पर भी ड्रोन अटैक

इस युद्ध में ये पहला मौका है, जब ओमान में या उसके इलाके में कोई हमला हुआ है. ओमान ही अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु डील को लेकर मध्यस्थता कर रहा था. तेल टैंकर से पहले ओमान के कमर्शल बंदरगाह दुक्म पर दो ड्रोन से हमला किया गया था. बताया गया कि ये ड्रोन तेल के टैंकरों के पास आकर गिरे थे हालांकि एक विदेशी वर्कर के घायल होने के अलावा और नुकसान नहीं हुआI (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button