ओजस्विनी सारस्वत ने डीजीसी लेडीज एमेच्योर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप जीती
नई दिल्ली, दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित 15वीं डीजीसी लेडीज एमेच्योर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2025 में देशभर की शीर्ष महिला गोल्फरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों ने न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिभा और दक्षता को उजागर किया, बल्कि टूर्नामेंट को महिला एमेच्योर गोल्फ के प्रमुख मंच के रूप में और भी मजबूत बना दिया।
ओजस्विनी सारस्वत ने यहां दिल्ली गोल्फ क्लब में 222 के कुल स्कोर के साथ 15वीं डीजीसी लेडीज एमेच्योर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में 115 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें सारस्वत ने 222 अंकों के साथ ट्रॉफी जीती, जबकि केया बडुगु (225) दूसरे और योग्या भल्ला (232) तीसरे स्थान पर रही।
यह भी पढ़े : सैंटियागो नीवा भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के कोच नियुक्त
अन्य खिलाड़ियों में प्रतियोगिता के अंतिम दिन एशम अग्निश ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पांचवें होल पर एक शानदार होल-इन-वन दर्ज किया।पिछले वर्षों की तरह इस साल भी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता से विश्व एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग अंक हासिल किए। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



