महाशिवरात्रि पर महादेव मंदिर चारमीनार में उमड़े भक्त
हैदराबाद, ज्वेलर्स एवं सर्राफा असोसिएशन के महादेव मंदिर, चारमीनार में महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने स्फटिक शिवलिंग के दर्शन अभिषेक का लाभ लिया।
आज यहाँ संयोजक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव भव्यता से मनाया जाता है, क्योंकि मंदिर में दर्शन का लाभ लेने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस वर्ष विशेष तौर पर दर्शन की व्यवस्था संघ की ओर से की गई। महोत्सव के अंतर्गत रुद्राभिषेक की सेवा पूर्ण दिवस जारी रही।
रुद्राक्ष निशुल्क प्रसाद रूप में वितरित
महाआरती का बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर लाभ लिया। महोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या कार्यक्रम में श्याम के लाड़ले द्वारा भजन प्रस्तुत किये। ग्वालियर के मनोज पगला, प्रतीक दाहिमा, पंकज ओझा, तिलक राज म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों की गंगा बहाकर भक्तों को भक्ति से सराबोर किया।
भक्तों को शिवलिंग पर 31 हजार रुद्राक्ष का अभिषेक एवं रुद्र यज्ञ करने के बाद रुद्राक्ष निशुल्क प्रसाद स्वरूप वितरित किये गये। कार्यक्रम में संयोजक अजय कुमार अग्रवाल, अनिल गोयल, गोविन्द प्रसाद, विजय कुमार सहित संघ के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। संघ ने सभी भक्तों का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



