गोलकोंडा में गांजे के साथ 1 गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने गोलकोंडा में 340 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि गोलकोंडा के विवेकानंद नगर में रहने वाले श्रवण कुमार (30) को गांजे की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि श्रवण छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री कर रहा था। उसे आगे की कार्रवाई के लिए गोलकोंडा की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एक अन्य मामले में, शमशाबाद के पास से सैयद समीर (27) नामक व्यक्ति को 570 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सैयद ने सेलफोन पर ग्राहकों से ऑर्डर मिलने के बाद गांजे की सप्लाई करने का खुलासा किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत शमशाबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



