देवरिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

देवरिया (उप्र), देवरिया जिले में शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवाओं को टक्कर मार दी, जो अपने घर लौट रहे थे।

देवरिया जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे भलुअनी थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर के पास हुई, जब लाला बड़िहा गांव निवासी अनिल (35), मुस्कान (15) और विशाल (16) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी देवरिया की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। ⁠उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button