साइबराबाद में ऑपरेशन स्माइल के तहत 1202 बच्चों को बचाया गया
हैदराबाद, बच्चों की सुरक्षा और बाल श्रम व तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत साइबराबाद पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान को और तेज कर दिया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में बच्चों को बचाकर उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया है।
साइबराबाद में ऑपरेशन स्माइल के तहत 1 से 31 जनवरी के बीच कुल 1202 बच्चों को बचाया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा विंग की डीसीपी के. सृजना ने बताया कि 1202 बच्चों में 1161 बालक, 41 बालिकाएं शामिल है। इसमें से 818 बालक व 32 बालिकाएं प्रदेश तथा 343 बालक व 9 बालिकाएं अन्य राज्यों से संबंधित है।
के. सृजना ने बताया कि माह भर के दौरान जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 तथा बाल श्रम निषेध संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत कुल 356 मामले दर्ज किए गए। उसी तरह, दर्पण एप के जरिए 115 लापता बच्चों के फोटोस को अपलोड किया गया।
यह भी पढ़े: साइबराबाद पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल-12 शुरू किया, कई टीमों का गठन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



