मच्छर नियंत्रण अभियान प्रभावी रूप से चलाने का आदेश

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त ने आज विभिन्न अधिकारियों के साथ मच्छर नियंत्रण सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि मच्छर नियंत्रण अभियान प्राभावी रूप से चलाया जाए। आयुक्त ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में कीट विज्ञान में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा एएलओ कार्यक्रम सुनिश्चित रूप से पूरा करने हेतु कदम उठाएँ।

तालाबों में जमा कंजाल हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उन्होंने दिये। समीक्षा के दौरान अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद ने बताया कि गत 3 जून से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 25 जून तक चलेगा। अब तक 120 वार्डों में प्री-मानसून स्वच्छता अभियान पूरा हो चुका है। इस दौरान 3,900 मीट्रिक टन मलबा और 5,400 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। 26 जून से अगले 20 दिनों के लिए प्रत्येक वार्ड में शेष कॉलोनियों में स्वच्छता के लिए कदम उठाए जाएँगे। आयुक्त ने अदालतों में लंबित मामलों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

जीएचएमसी प्रजावाणी में मिलीं 224 शिकायतें

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों से कहा कि प्रजावाणी में प्राप्त शिकायतों की जिम्मेदारी से जाँच कर उनका तुरंत समाधान करें। आज मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में आयोजित प्रजावाणी में 224 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त ने आज जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों से शिकायतें सुनीं और प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनका तत्काल समाधान किया जाए।

जीएचएमसी प्रजावाणी में शिकायतों का समाधान निर्देशित

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों को संबंधित शिकायतों का समाधान करने हेतु उचित कदम उठाने चाहिए। प्रत्येक शिकायत की गहन जाँच कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में सुधार करने पर उन्होंने जोर दिया।

जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी के दौरान प्रत्यक्ष रूप से 78 और फोन के माध्यम से 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 45 शिकायतें टाउन प्लानिंग विभाग से संबंधित थीं। अन्य शिकायतें सफाई एवं स्वच्छता, कर एवं अन्य विभागों से संबंधित रहीं। क्षेत्रीय कार्यालयों में 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 57 कुकटपल्ली और सिकंदराबाद में 53 शिकायतें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी अधिकारियों ने किया पुराने शहर का दौरा

प्रजावाणी कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त वेणुगोपाल, सत्यनारायण, यादगिरी राव, वेणुगोपाल रेड्डी, पंकजा, नलिनी पद्मावती, सीसीपी श्रीनिवास, सतर्कता अतिरिक्त एसपी श्रीनिवास, टाउन प्लानिंग अतिरिक्त सीसीपी वेंकन्ना, गंगाधर, प्रदीप, रंजीत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्मजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button