राजस्थानी ब्राह्मण सभा के श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन
हैदराबाद, राजस्थानी ब्राह्मण सभा, हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा शनिवार, 9 अगस्त को वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, मामड़ापल्ली (पहाड़ी शरीफ के पास) श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।
अवसर पर आयोजकों ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच रामनाथ आश्रम, भगवानगंज, कोलसावाड़ी से बसों द्वारा विपृबंधु आयोजन स्थल पहुँचेंगे। यहाँ अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के पुरोहितों द्वारा गोकुलचंद उपाध्याय के सान्निध्य में दश विधि स्नान, तर्पण, गायत्री पूजा, यज्ञोपवीत पूजा,पंच कुण्डीय महायज्ञ व सामूहिक आरती होगी।
यह भी पढ़े : राजस्थानी स्नातक संघ के चुनाव सम्पन्न
आरती के पश्चात सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। शुकदेव जोशी, गोपाल शर्मा, हरिनारायण व्यास, गोकुलचंद उपाध्याय, केशव शर्मा, राजेश खटोड़ व्यास पारीक, मुरलीधर ओझा, दीपक सारस्वत, रामप्रकाश ओझा, गोपाल डोबा (पाल) व हुकमीचंद थानवी यजमान होंगे। नूतन यज्ञोपवीत धारण सुरेश गांधी, लाल पारीक, रामदेव नागला व अनिल जायलवाल से सम्पर्क कर सकते हैं। सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



