उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर मार्गदर्शन हेतु क्यूआर कोड सुविधा लांच
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के उस्मानिया टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (ओटीबीआई) द्वारा आगंतुकों, छात्रों, कर्मचारियों को परिसर के भीतर आसान नेविगेशन सुविधा प्रदान करने के लिए क्यूआर कोड सुविधा को लांच किया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस क्यूआर कोड आधारित नेविगेशन प्रणाली को उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रो. ई. विद्यासागर के मार्गदर्शन में विकसित किया गया। टीएच-कोड अवधारणा पर आधारित यह सुविधा छात्रों, शिक्षकों, आगंतुकों और कर्मचारियों को केवल एक क्यूआर कोड स्कैन करके विभागों, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का आसानी से पता लगाने में सक्षम बनाएगी। जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पहल उपयोगकर्ता अनुकूल समाधान विश्वविद्यालय के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें… मेट्रो रेल के दूसरे चरण के कार्यों पर रोक
उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम ने नवाचार और सार्वजनिक सेवा की प्रतिबद्धता के लिए उस्मानिया टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्यूआर सुविधा से उपयोगकर्ता विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर आसानी से आ-जा सकेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



