44 हजार से अधिक पत्रकारों को एक्रिडेशन कार्ड : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद राजस्व, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि राज्य में प्रत्येक योग्य पत्रकार को एक्रिडेशन कार्ड जारी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रजा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए कटिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने सचिवालय में आयोजित बैठक में एक्रिडेशन जारी करने की प्रक्रिया, एक्रिडेशन समिति का गठन आदि विषयों पर चर्चा की। उन्होंने एक्रिडेशन कार्ड जारी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक्रिडेशन कार्ड जारी करने के लिए पहले जीओ 252 जारी किया गया।

पत्रकार संघों के साथ बैठक में आये सुझावों और विचारों को ध्यान में रखकर इसमें आवश्यक संशोधन करके जीओ 103 जारी किया गया। उन्होंने कहा कि इन संशोधनों के चलते राज्य भर में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को कुल 44,706 एक्रिडेशन कार्ड मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अतीत में 23 हजार पत्रकारों को ही एक्रिडेशन कार्ड थे।

यह भी पढ़ें… सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

अब सरकार के ताजा निर्णय से लगभग 21 हजार से अधिक पत्रकारों को एक्रिडेशन कार्ड मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कार्ड जारी करना एक सतत प्रक्रिया है। आवश्यकता के अनुसार एक और बैठक कर आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त प्रियंका, सीएम के सीपीआरओ जी. मलसूर ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button