ड्रोन घटना के बाद पाकिस्तान में 50 से अधिक स्कूल बंद

इस्लामाबाद, अफगानिस्तान की सीमा से लगे जिलों में स्थित 50 से अधिक शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहे। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक स्कूल पर ड्रोन हमले के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना मोहमंद जिले की गलानाई तहसील में उस समय घटी, जब एक मानवरहित विमान (यूएवी) गवर्नर मॉडल हाई स्कूल की इमारत से टकरा गया। मोहमंद के उपायुक्त (डीसी) यासिर हसन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि सुरक्षा बल हवाई क्षेत्र में देखे गए एक अन्य ड्रोन को मार गिराने का प्रयास कर रहे थे। स्कूल के बरामदे में यूएवी का मलबा भी मिला; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और इस घटना से कोई महत्वपूर्ण संरचनात्मक क्षति नहीं हुई है।

यह भी पढे़: मिस वर्ल्ड कार्यक्रम के दौरान ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा तुरंत कड़ी कर दी गई और निरीक्षण के लिए इलाके की घेराबंदी की गयी। इनमें गलानाई में एक स्कूल, बैजई में 33, सफ़ी में 10 और ख्वेज़ई में दो स्कूल शामिल थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से निलंबित करना अपरिहार्य था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button