पाक विदेश मंत्री को शिखर सम्मेलन में गिरकर चोट, हेयरलाइन फ्रैक्चर

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के कंधे में ‘हेयरलाइन फ्रैक्चर’ हो गया। डार के बेटे ने बताया कि यह चोट उन्हें मिस्र के अपने समकक्ष के स्वागत समारोह के दौरान फिसलकर गिरने से लगी। यह घटना रविवार को पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा के लिए आयोजित चतुष्पक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

इशाक डार के गिरने से कंधे में चोट

यह भी पढ़े : पाकिस्तान : आईएमएफ ने 1.2 अरब डॉलर की राशि को लेकर किया समझौता

विदेश मंत्रालय पहुंचने के बाद डार मंच पर मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती को आमंत्रित करने के दौरान गिर पड़े।डार के बेटे अली डार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इशाक डार ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, सभी महत्वपूर्ण बैठकें बेहतरीन तरीके से पूरी कीं…।’’ उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे उनकी मेडिकल जांच की गई जिसमें कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button