Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

पाक : उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्कूल पर हमले के बाद 9 आतंकवादी मारे गए

पेशावर, उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को आतंकवादियों ने खैबर जिले की बारा तहसील के अका खेल इलाके में स्थित ख्वाजा मीर काले सरकारी हाई स्कूल पर हमला कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि उनका मकसद इमारत पर कब्जा करना था। हमले के दौरान आतंकवादियों ने राष्ट्रीय ध्वज उतारकर स्कूल भवन पर अपना झंडा फहरा दिया। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और भीषण गोलीबारी होने लगी।

यह भी पढे़: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में 19 आतंकवादी मारे गए

गोलीबारी के बाद नौ आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बलों ने स्कूल पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज फिर से फहरा दिया। आतंकवादियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें उन्हें स्कूल पर कब्जा कर झंडा फहराते देखा जा सकता था। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। स्कूल को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button