पैन-आईआईटी हैदराबाद शिखर सम्मेलन 8 मार्च को
हैदराबाद, पैन-आईआईटी हैदराबाद शिखर सम्मेलन का आयोजन रविवार 8 मार्च को द वेस्टिन, माइंडस्पेस में किया जाएगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एआई आधारित परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रमुख राष्ट्रीय नेतृत्व और नवाचार मंच के रूप में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग और ज्ञान मंचों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता में भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने में सक्रिय योगदान देना है।
इस सम्मेलन में सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत, स्टार्टअप, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ-साथ वैश्विक आईआईटी पूर्व छात्र नेटवर्क के वरिष्ठ प्रतिनिधि, प्रौद्योगिकीविद्, शोधार्थी तथा सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले नीति-निर्माता एवं अन्य हितधारक एकजुट होंगे। यह शिखर सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा नीतिगत ढांचे, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, उद्योग प्रथाओं और भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों को नया आकार देने पर आधारित होगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में वेयरहाउसिंग लेन-देन में गिरावट, किराए में 4 वृद्धि
शिखर सम्मेलन के एजेंडे में फार्मा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और शहरी विकास, ऊर्जा और दूरसंचार सहित विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल होंगे। एक दिवसीय शिखर सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 मार्च को आयोजित होने वाले पैन-आईआईटी हैदराबाद शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में प्रौद्योगिकी संचालित शासन, सार्वजनिक क्षेत्र के नवाचार, टिकाऊ अवसंरचना, ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक विनिर्माण और राष्ट्रीय प्रभाव के लिए स्केलेबल समाधानों को सक्षम बनाने में एआई और उन्नत प्रौद्योगिकियों की भूमिकाओं को विषय बनाया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ईटेला राजेंदर होंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



