पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप : शिवम ने देव राठी को हराकर जीता खिताब

हैदराबाद, गैर-वरीयता प्राप्त उत्तर प्रदेश के शिवम यादव ने चौथी वरीयता प्राप्त हरियाणा के देव राठी को सीधे सेटों में 21-14, 21-16 से हराकर 7वीं सीनियर नेशनल पैरा-बैडमिंटन चैम्पियनशिप पुरुष एकल (एसयू-5) विभाग में उलटफेर कर खिताब जीता।

यहाँ हार्टफुलनेस गोपीचन्द बैडमिंटन अकादमी द्वारा कान्हा शांति वनम के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन राजस्थान के गैर-वरीय आर्यन शर्मा एस.एल.4 विभाग में शीर्ष वरीय तमिलनाडु के शिवकुमार से वाकओवर मिलने पर विजेता बने। वहीं हरियाणा के नितीश कुमार ने तमिलनाडु के जगदीश को 21-12, 21-16 से हराकर एसएल.3 विभाग का टाइटल जीता।

यह भी पढ़ें… एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर: भारत-स्कॉटलैंड मैच 2-2 ड्रॉ

एसएच.6 फाइनल मैच में राजस्थान के कृष्णानगर में दूसरी वरीय तमिलनाडु के सुदर्शन को 21-10, 21-19 से हराया। वहीं डब्ल्यूएच.2 विभाग में शीर्ष वरीय हरीश मैथिल ने गैर-वरीय कर्नाटक के सिद्धन्ना साहुकार को 21-20, 21-11 से हराया। महिला विभाग के एसयू.5 स्पर्धा में शीर्ष वरीय तमिलनाडु की मनीषा रामदास ने अपने ही राज्य की तुलसीमती मुरुगेशन को 21-16, 18-21, 21-18 से हराया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button