मुंबई की उड़ान रद्द होने से हवाई अड्डे पर यात्री फंसे

चेन्नई : हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बुधवार, 4 फरवरी को बताया कि मुंबई जाने वाली एक निजी एयरलाइन की उड़ान समय से पहले रद्द होने के कारण यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रह गए, मुंबई से अन्य गंतव्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखने के लिए स्वयं ही अन्य फ्लाइट बुक करने का निर्णय लिया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार,  बुधवार को सुबह लगभग 6 बजे मुंबई जाने वाली में सवार होने के लिए एयरपोर्ट आए थे, जो सुबह 8.45 बजे रवाना होने वाली थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि उड़ान रद्द कर दी गई हैI

एयरलाइन द्वारा बुधवार को जारी फ्लाइट स्टेटस अपडेट के अनुसार, मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई है। निजी एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर अभी तक सेवा में व्यवधान का कारण नहीं बताया है। सूत्रों के अनुसार, चूंकि यात्रियों को इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी, इसलिए वे एयरपोर्ट पर ही फंस गए और उन्हें अन्य वैकल्पिक उपाय अपनाने पड़े। (भाषा)

यह भी पढ़ेहार्वर्ड में विशेष शिक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button