बीमारियों से बचने रखें सफाई का ध्यान : महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने शहर के लोगों से अपील की कि आसपास के वातावरण को साफ रखें। मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों से बचना है, तो सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान अनिवार्य रूप से रखना होगा। महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने आज एनबीटी नगर, बंजारा हिल्स में मानसून स्वच्छता अभियान का उद्घाटन किया। महापौर ने कहा कि घर का कचरा स्वच्छ ऑटो रिक्शा वालों को दिया जाना चाहिए, ताकि इसका उचित तरीके से निपटान किया जा सके।

महापौर ने सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा

ऐसा न करने तथा कचरा बाहर फेंकने से मच्छरों के प्रजनन तथा बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध है कि वह अपने डिविजनों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। महापौर ने कहा कि लोग कूड़ेदान होने का बहाना करके कचरा खुले स्थानों पर फेंक रहे हैं। इसी प्रकार निर्माण स्थलों से निकला मलबा भी सड़कों पर फेंका जा रहा है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। यदि सी एंड डी अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र को फोन किया जाएगा, तो वह इसे उठा लेंगे।

विजयलक्ष्मी ने विपक्ष को सुझाव दिया कि स्वच्छता और विकास के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजनीति केवल चुनाव के दौरान ही की जानी चाहिए। सभी को स्वच्छता के लिए हाथ मिलाकर शहर को साफ रखने में सहयोग करना चाहिए।महापौर ने लोगों का आह्वान किया कि कचरा नालों में डालने से बचें। अधिकारियों से भी कहा गया कि मलजल को सड़कों पर ओवरफ्लो की समस्या का तत्काल समाधान करें।

यह भी पढ़ें… वेलकम मानसून, तेलंगाना में दो सप्ताह पहले आगमन

वर्षा जल प्रबंधन और स्वच्छता अभियान की दिशा में कदम

वर्षा जल सेल्लार से निकालकर सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही वर्षा जल संरक्षण ढांचों के लिए जागरूकता लाई जाए। मच्छरों के प्रकोप की रोकथाम हेतु तगातार फॉगिंग के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद ने बताया कि पूर्व स्वच्छता अभियान के दौरान बंजारा हिल्स को तीन से पाँच दिन में साफ किया जाएगा। विभिन्न कॉलोनियों में कार्यरत सफाई कर्मचारी बिना किसी बाधा के इस कार्य में लगे हुए हैं। सभी डिविजनों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

जल बोर्ड के जीएम हरिशंकर ने कहा कि बरसात के मौसम में जन सुरक्षा व श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। लोगों को सलाह दी गई कि वह जलभराव वाले क्षेत्रों में लाल रंग के मेनहोल न खोलें। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड जीएचएमसी द्वारा चलाए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। जोनल आयुक्त अनुराग जयंती ने बताया कि कूड़ा, निर्माण अपशिष्ट और फॉगिंग जैसे उपाय तेज़ किये जा रहे हैं। अगर लोग सहयोग करेंगे, तो सभी वार्डों को स्वच्छ वार्ड बनाने के साथ पेयजल समस्या का समाधान भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएँगे कि पानी की कमी न हो।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button