पीसीसी ने लिया पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस बुलाने का निर्णय

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) की व्यापक बैठक में अतीत में पार्टी छोड़ कर गये नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में यह बात दोहरायी गयी कि स्थानीय निकाय चुनावों में 42 प्रतिशत आरक्षण का कड़ाई से पालन किया जाएगा। पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में गांधी भवन में पीसीसी विस्तृत स्तर की बैठक संपन्न हुई।

इसमें पीसीसी मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संबद्ध संघों के अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी और निगम अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भट्टी विक्रमार्का ने कहा, मुख्य विपक्ष बीआरएस वर्तमान में अराजकता की स्थिति में है। पार्टी पता नहीं कितने टुकड़ों में बंटेगी। गांव और मंडल स्तर पर विभिन्न दलों से कांग्रेस में शामिल होने आगे आने वाले नेताओं को एक आंदोलन के रूप में पार्टी में शामिल करें।

कांग्रेस की उपचुनाव रणनीति और आरक्षण अभियान

बीआरएस द्वारा की गई गलतियाँ और कांग्रेस द्वारा किए गए अच्छे कामों से बीआरएस पार्टी का पतन हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में कहा जाता था कि टीआरएस को सत्ता से हटाना संभव नहीं है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह करके दिखाया है। उप-मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को सलाह दी कि वे राज्यभर के गांव और मंडल स्तर से आने वाले विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में आमंत्रित करें।

बैठक के बाद सरकारी सचेतक आदि श्रीनिवास और अन्य नेताओं के साथ बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया की बैठक में जुबली हिल्स उप चुनाव में अपनाई जाने वाली रणनीति, सरकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुँचाने और विपक्षी दलों की आलोचनाओं का खंडन करने पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

पोन्नम प्रभाकर ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आगामी 15 सितंबर को कामारेड्डी में सम्मान सभा आयोजित की जाएगी। उस सभा के माध्यम से राज्य की जनता को पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में एक बार फिर बताया जाएगा। आरक्षण में बाधा डालने वाली भाजपा के बारे में भी लोगों को बतायेंगे।

कांग्रेस की रणनीति और हैदराबाद विकास योजनाएँ

पोन्नम प्रभाकर ने यह भी कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरक्षण लागू करने के लिए दबाव बनाने कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी सरकार द्वारा लागू किए गए कल्याणकारी व विकास कार्यक्रमों के बारे में लोगों को समझाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार कार्यक्रम चलाने एवं पार्टी को और मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

पार्टी कार्यकर्ता पीसीसी के कार्यक्रमों और सरकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अभियान को जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता से काम करें और हैदराबाद से राज्यभर में सभी मतदान केंद्रों तक नेटवर्क व्यवस्था स्थापित करें।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लंबित जनहित पदयात्रा की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पार्टी जुबली हिल्स विधानसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछली सरकार ने एक भी राशन कार्ड नहीं दिया था। हमारी सरकार ने अकेले हैदराबाद में 60 हज़ार से ज़्यादा राशन कार्ड दिए हैं। यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, राशन कार्ड देना एक सतत प्रक्रिया है। कांग्रेस की सरकारों ने ही गोदावरी चरण-1 और कृष्णा व मंजीरा जल को हैदराबाद शहर में लाया था। अब कांग्रेस सरकार ही गोदावरी चरण-2 भी लाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button