तेलंगाना में सामाजिक न्याय की नीतियों को जनता का समर्थन: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों में उनकी पार्टी की जीत राज्य सरकार की उन जन-केन्द्रित नीतियों का समर्थन है, जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर आधारित हैं।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस “प्रजाला तेलंगाना” (जनता का तेलंगाना) के अपने उस दृष्टिकोण को लेकर प्रतिबद्ध है कि राज्य के हर परिवार तक तरक्की पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह विजय कांग्रेस पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

700 वार्ड और भाजपा को करीब 275 वार्ड में विजय हासिल हुई

तेलंगाना में बीते 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के कुल 2,582 वार्ड में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की। इसके बाद बीआरएस को लगभग 700 वार्ड और भाजपा को करीब 275 वार्ड में विजय हासिल हुई।

गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनावों में जीत कांग्रेस सरकार की जनकेंद्रित नीतियों का स्पष्ट समर्थन है, जो सामाजिक न्याय, गरिमा और समावेशी विकास पर आधारित हैं।” उन्होंने कहा, “हर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता को धन्यवाद। यह जीत आपकी और तेलंगाना की जनता की है। हमारा ‘प्रजाला तेलंगाना’ का दृष्टिकोण बरकरार है।’(भाषा )

यह भी पढ़ेकमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button