बाढ़ की समस्या का किया जाएगा स्थायी समाधान : विवेक वेंकटस्वामी

हैदराबाद, श्रम एवं रोजगार मंत्री विवेक वेंकटस्वामी और महापौर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने शेखपेट निवासियों को आश्वासन दिया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत के लिए कड़े कदम उठाए जाएँगे।

मंत्री और महापौर ने शेखपेट संभाग के विराट नगर, मिनी वृंदावनम और हकीम कॉलोनी में प्रभावित क्षेत्रों का क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण किया। यह क्षेत्र हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उन्होंने प्रभावित लोगों से बात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थायी समाधान के लिए उपाय किए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना उच्च न्यायालय ने स्कूलों में मध्याह्न भोजन का विवरण मांगा

मंत्री और महापौर ने कहा कि लोगों को हिम्मत रखनी चाहिए। सरकार शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को स्थायी समाधान के लिए शीघ्र योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button