रमज़ान के दौरान सुबह 5 बजे तक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति

हैदराबाद, श्रम आयुक्त एम. दानाकिशोर ने आदेश जारी करते हुए रमज़ान माह के दौरान राज्य में दुकानों और प्रतिष्ठानों को नियमित समय से अधिक सुबह 5 बजे (सहरी समय) तक संचालित करने की अनुमति दी। आदेश के अनुसार, गुरुवार, 19 फरवरी से 20 मार्च तक तेलंगाना में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को विभिन्न नियमों से छूट दी गई है। रमज़ान माह के दौरान दुकानें निर्धारित समय सीमा से अधिक देर तक सुबह 5 बजे तक खुली रह सकती हैं। हालाँकि यह छूट कुछ शर्तों के साथ लागू होगी। आयुक्त ने निर्देश दिया कि कर्मचारियों को अतिरिक्त समय के लिए सामान्य वेतन दर से दोगुना ओवरटाइम वेतन दिया जाए और जो कर्मचारी छुट्टी के दिन काम करेंगे, उन्हें प्रतिपूरक अवकाश प्रदान किया जाए।

साथ ही किसी भी कर्मचारी से एक दिन (रविवार सहित) में 13 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकेगा। वहीं महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य घंटों से छूट दी गई है। किसी भी महिला कर्मचारी से रात 8.30 बजे के बाद काम नहीं कराये जाने पर जोर दिया गया।

रेवंत, पोन्नम व केसीरआर ने दीं रमज़ान की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रमज़ान के प्रारंभ पर मुस्लिम बंधुओं को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस पवित्र महीने में रोज़े रखना और इबादत करना आध्यात्मिकता को बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सद्भाव की रक्षा में तेलंगाना राज्य देश के लिए आदर्श के रूप में खड़ा है। उन्होंने कामना की कि मुस्लिम भाई-बहन रमज़ान माह को खुशी-खुशी मनाएँ और अल्लाह की दुआएँ व रहमत हासिल करें। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने भी रमज़ान की शुरुआत के मौके पर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक महीने तक रोजना रहना, खुद को समझने, दान, दया और सहनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि वे इस पवित्र महीने में शांति और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें।

भारास प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रमजान पर्व का महीना प्रारंभ होने पर मुस्लिम बंधुओं को शुभकामनाएँ दीं। केसीआर ने शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान पर्व के दौरान तेलंगाना विशेषकर हैदराबाद में गंगा जमुनी संस्कृति के अंतर्गत सभी के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की भावना स्पष्ट दिखाई देती है।

तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व एमएलसी के. कविता ने रमजान माह शुरू होने पर मुस्लिम बंधुओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रमजान पर्व सभी के बीच इसी प्रकार से सौहार्द बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ेअमित शाह ने मनाया 61वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button