फोनपे उपयोगकर्ताओं को मिलेगी ओपनएआई की चैटजीपीटी सुविधा
नयी दिल्ली, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे ने भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी सुविधाएं लाने के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
कंपनी ने बयान में कहा कि इस सहयोग से उपयोगकर्ता फोनपे उपभोक्ता ऐप और फोनपे फॉर बिजनेस ऐप के माध्यम से सीधे चैटजीपीटी की उन्नत कृत्रिम मेधा (एआई) सेवाएं मिलेंगी।
ओपनएआई में अंतरराष्ट्रीय रणनीति के प्रबंध निदेशक ओलिवर जे ने कहा, ‘‘ फोनपे के साथ हमारा सहयोग समूचे भारत में लोगों के लिए एआई को और अधिक सुलभ बनाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत नवाचार का एक वैश्विक केंद्र है और देश के ताने-बाने व इसके उपयोगकर्ता आधार के बारे में फोनपे की गहरी समझ इसे एक आदर्श भागीदार बनाती है।’’ओलिवर जे ने कहा, ‘‘ यह साझेदारी समूचे भारत में उपभोक्ता एआई के व्यापक मूल्य को प्रदर्शित करेगी जिससे लाखों उपयोगकर्ताओं को अपने दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।’’ (भाषा)
यह भी पढ़ें– सुपर सिक्स चुनावी वादे चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



