शनिवार को करें शनिदेव को प्रसन्न
जहां शनिवार को किए गए शुभकर्म शनि महाराज को प्रसन्न करते हैं, वहीं इस दिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से जीवन में अनावश्यक कष्ट, आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव से बचा जा सकता है।
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि महाराज की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और काले तिल, काले कपड़े, लोहे अथवा उड़द जैसी वस्तुओं का दान करने से शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि शनिवार की सच्चे मन से की गई साधना व्यक्ति के जीवन से बाधाओं को दूर करती है। साधक के कर्मों के अनुरूप शुभ फल भी शनि महाराज देते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जहां शनिवार को किए गए शुभ कर्म शनि महाराज को प्रसन्न करते हैं, वहीं इस दिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से जीवन में अनावश्यक कष्ट, आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनिवार को भूलकर भी तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके प्रभाव से घर में नकारात्मकता व बरकत प्रभावित होती हैं। शनिवार को आप सरसों का तेल भी न खरीदें। इससे जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं।
इस दिन आप काली उड़द, नमक, काले वस्त्र या कोई भी लोहा नहीं खरीदें। यह दुःख का कारण बन सकता है। शनिवार को बाल भी नहीं कटवाने चाहिए। पूजा शनिवार को शनि महाराज की करें। काली चीजों का दान करें। शनिदेव के मंत्रों का जाप अवश्य करें। इसके प्रभाव से आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और संघर्षों का परिणाम मिलता है। शनिदेव के प्रमुख मंत्र
शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे
छायापुत्राय धीमहि।
शनि बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनैश्चराय
नमः ।।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



