PM मोदी 22 मई को बीकानेर से करेंगे 26,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

बीकानेर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर ज़िले के पलाना में ₹26,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस दौरान वे विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इस अवसर पर पीएम देशभर के 86 जिलों में फैले 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं और लगभग ₹1,100 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किए गए हैं।

रेलवे, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

रेलवे नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को बढ़ावा देते हुए पीएम चूरू-सादुलपुर (58 किमी) रेललाइन का शिलान्यास करेंगे और सूरतगढ़-फलोदी, फुलेरा-डिगाना, उदयपुर-हिम्मतनगर, फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बरमेर जैसे कई रेलमार्गों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सड़क क्षेत्र में प्रधानमंत्री 3 वाहन अंडरपास, और राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और ₹4,850 करोड़ की लागत वाली 7 सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेंगी।

हरित ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम बीकानेर और नवां में सौर परियोजनाओं और ट्रांसमिशन सिस्टम की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही नीमच, फतेहगढ़-II जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री राज्य सरकार की 25 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें 750 किमी लंबी 12 राज्य राजमार्ग परियोजनाएं, 4 नर्सिंग कॉलेज, और झुंझुनू व पाली में जल परियोजनाएं शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button