पीएम ने रखी हिसार एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा को अयोध्या से जोड़ने वाली सीधी उड़ान का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक उड़ान नहीं, बल्कि हरियाणा की आकांक्षाओं को ऊंचाई देने का एक नया अध्याय है।

हरियाणा को मिली उड़ान की नई रफ्तार

प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सोच और सिद्धांतों से प्रेरित होकर सरकार सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को उनके जीवनकाल में अपमानित किया और बाद में उनके विचारों को मिटाने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में हवाई सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का वादा निभाया है। 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जो अब 150 से अधिक हो चुके हैं। हिसार एयरपोर्ट भी युवाओं को रोजगार और नए अवसर देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा में अब बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि हरियाणा, विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।( PIB)

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री ने हनुमान जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button