पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में किए दर्शन


सिख समुदाय की सेवा और मानवता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
नई दिल्ली, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में दर्शन किए। इस मौके पर दोनों नेताओं ने गुरुद्वारे में अरदास कर सिख समुदाय की सेवा भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा से जुड़ी कुछ झलकियाँ साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और मैं गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए, जो गहन आस्था और इतिहास का स्थान है। सेवा और मानवता के प्रति सिख समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में दुनिया भर में सराहनीय है।”


गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्थल है जो सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से जुड़ा हुआ है। यह स्थान उनकी स्मृति और उनके बलिदान की गाथा को संजोए हुए है। इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।( PIB)
यह भी पढ़ें हैद्रा ने किस्मतपुर में दीवार ढहाकर तत्काल शुरू किया सड़क निर्माण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
