पीएम मोदी ने मार्क कार्नी को जीत की बधाई दी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी, तथा लिबरल पार्टी की जीत पर मुबारकबाद दी। मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों का उल्लेख किया, जो भारत और कनाडा को साथ जोड़ता है।
मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर @MarkJCarney को बधाई तथा लिबरल पार्टी को जीत पर मुबारकबाद। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तथा लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं इस साझेदारी को सुदृढ़ करने और हमारे लोगों के लिए अधिक अवसर के द्वार खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

यह भी पढ़ें– आर.वी. कर्णन ने संभाला जीएचएमसी आयुक्त का पदभार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



