पीएम मोदी द्वारा रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 12 जुलाई 2025 को लगभग सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त नए युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे नए नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगेI

10 लाख से अधिक नियुक्तियाँ: युवाओं की सक्रिय भागीदारी

रोजगार मेला सरकार की ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। यह पहल युवाओं को अर्थपूर्ण अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। अब तक देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं ।

इस 16वीं संस्करण का आयोजन 47 स्थानों पर एक साथ किया जाएगा। चयनित नए कर्मचारी विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों जैसे रेलवे, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएँ, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आदि में शामिल होंगेI इन कर्मचारियों का चयन देश भर से किया गया है और वे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत होकर सरकार की कार्यशक्ति को मजबूत बनाएंगे और भारत के विकास लक्ष्यों में योगदान देंगे ।

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को इस रोजगार मेला की शुरुआत की थी। यह मिशन मोड में रोजगार के अवसर बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस पहल ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को गति प्रदान की है और नागरिक सेवाओं, सुरक्षा बलों व इंफ्रास्ट्रक्चर शाखाओं में समय पर नियुक्तियों के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई हैंI

यह भी पढ़ेंसऊदी अरब में हज की तैयारियों का भारतीय राजदूत ने किया निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button