मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से पीएम मोदी की वार्ता

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुंबई को लोकभवन में मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, रक्षा सहयोग और आपसी हितों के ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे माहौल में, भारत और फ्रांस की साझेदारी एक फोर्स फॉर ग्लोबल स्टेबिलिटी है।

भारत और यूरोप के संबंधों में टर्निंग प्वाइंट

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026, भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपीय यूनियन के साथ, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री टेड एग्रीमेंट किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ, इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर स्किलिंग इन एयरोनॉटिक्स लॉन्च करने जा रहे हैं। यह फ्यूचर बिल्डिंग का प्लेटफॉर्म है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि, भारत और फ्रांस मिलकर, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला, विश्व का एकमात्र हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे और पूरे विश्व को निर्यात करेंगे।

भारत के गेटवे में स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे अपने प्यारे दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल, उन्होंने मुझे फ्रांस में AI एक्शन कमेटी समिट में बुलाया था। उस समय, हम मार्सिले गए थे, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक बड़ा गेटवे है। मार्सिले वह शहर है जहाँ से हमारे भारतीय सैनिकों ने पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान यूरोप में कदम रखा था। उनकी बहादुरी की गाथा आज भी यूरोप के कई हिस्सों में याद की जाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह वही शहर है जहाँ स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर अंग्रेजों से बचने के लिए समुद्र में कूद गए थे। उनका यह कदम भारत की आज़ादी के लिए उनके पक्के इरादे की निशानी था। मुझे पिछले साल मार्सिले में उन्हें याद करने और अपनी श्रद्धांजलि देने का मौका मिला था। इस बार, जब प्रेसिडेंट मैक्रों AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हम खुशकिस्मत हैं कि हम उनका भारत के गेटवे, मुंबई में स्वागत कर रहे हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button