प्रधानमंत्री मोदी अंबेडकर जयंती पर हरियाणा दौरे पर

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हिसार और यमुनानगर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत हिसार से सुबह 10:15 बजे करेंगे, जहां वे हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। यह अत्याधुनिक परियोजना 410 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जिसमें यात्री टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और एटीसी भवन शामिल होंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। यह हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगा। इसके बाद प्रधानमंत्री यमुनानगर पहुंचेंगे, जहां वे दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की नई यूनिट की नींव रखेंगे।

भारतमाला परियोजना

प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुसार, परियोजना 8,470 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही, मुकरबपुर में संपीड़ित बायोगैस संयंत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रधानमंत्री अंत में भारतमाला परियोजना के तहत 1,070 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली-नारनौल मार्ग की यात्रा सुगम हो सकेगी।

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button