पीएम मोदी ने की स्पेन संबंध और मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन से इतर स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और स्पेन के बीच सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से पीएम मोदी ने समिट से इतर द्विपक्षीय वार्ता की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से प्रधानमंत्री मोदी ने इस समिट से इतर यहां द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

बैठक में दोनों नेताओं के बीच तमाम विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई

उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, नवाचार, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन पर क्रियान्वयन, और शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज को भारत-यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए उनका लगातार सहयोग देने के लिए सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सुंदर पिचाई, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में भाग लेने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भारत आए हुए हैं। उन्होंने बुधवार 18 फरवरी को पीएम मोदी से मुलाकात की और एआई समिट समेत कुछ तकनीकी विषयों पर चर्चा भी की। सुंदर पिचाई ने एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने से पहले भारत से सबसे बड़े अस्पताल AIIMS के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का फायदा AIIMS में इलाज कराने वाले लाखों रोगियों के साथ-साथ डॉक्टर को भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विश्व के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज सुबह भारत पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनकी स्वागत कियाI

Google और AIIMS की साझेदारी

सुंदर पिचाई ने बताया कि Google और AIIMS के साथ साझेदारी हो रही है, जिसका फायदा रोगियों और इलाज करने वाले डॉक्टरों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि एआई के जरिए रोगियों की रिपोर्ट तैयार की जा सकती है, जो डॉक्टरों को असिस्ट करने का काम करेगा। हालांकि, पिचाई ने बताया कि हम अभी इस तरह के प्रोजेक्ट के शुरुआती स्टेज में हैं। इसी तरह हर सेक्टर में एआई का लाभ मिल सकता है।

पिचाई ने आगे बताया कि AI की मदद से यह पता लग जाएगा कि छात्रों को कैसे पढ़ाई करनी चाहिए या अस्पताल का सिस्टम कैसे काम करना चाहिए? सरकार को किस तरह काम करना चाहिए कि लोगों तक आसानी से मदद की जा सके? ये सब काम AI के जरिए आसान हो जाएंगे। सुंदर पिचाई ने आगे बताया कि हम उस टेक्नोलॉजी के बारे में बता कर रहे हैं, जो नई चीजें तेजी से कर सकता हैं।

पीएम मोदी से मिले पिचाई

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इससे पहले पीएम मोदी के साथ मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत और गूगल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पिचाई से बात करते हुए कहा कि भारत में एआई तेजी से बढ़ रहा है और गूगल जैसे ग्लोबल टेक प्लेयर्स के साथ मिलकर काम करने से इसके अवसर भारत में और बढ़ेंगे।

वहीं, गूगल सीईओ ने इस मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक अच्छा अनुभव था। हमने भारत के हेल्थ एग्रीकल्चर और लैंग्वेज सपोर्ट को लेकर दूसरे सेक्टर में AI को इन्फ्यूज करने पर साकारात्मक बात की है। इस समिट में Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया। गूगल का यह डेवलपर्स कांफ्रेंस 19 और 20 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। (भाषा) 

यह भी पढ़ेंऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button