पीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन संग पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रख्यात एआई शोधकर्ता व पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के बीच हाल ही में हुई बातचीत अब कई भाषाओं में उपलब्ध हो गई है। मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल ही में हुआ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध है! इसका उद्देश्य बातचीत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाना है।”

इस पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें भारत की तकनीकी प्रगति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वैश्विक विकास और नेतृत्व पर विशेष जोर दिया गया। वैश्विक स्तर पर इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे कई भाषाओं में प्रस्तुत किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस संवाद से जुड़ सकें। इस पहल को प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल समावेशन और वैश्विक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। PIB

यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को बधाई दी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button