पीएनबी ने किया राजभाषा संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
हैदराबाद, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), हैदराबाद अंचल द्वारा हिन्दी माह-2025 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में राजभाषा संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के कुलपति प्रो. एन. नागराजू की विशिष्ट उपस्थिति रही।
अवसर पर राष्ट्रीय कार्य व्यवहार में हिन्दी शीर्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. नागराजू ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संवर्धन से हम राष्ट्रभाव से आबद्ध रहते हैं और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में योगदान देते हैं। उन्होंने हिन्दी की राष्ट्रीय संप्रेषणीयता एवं ग्रहणीयता पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े : जगदगिरीगुट्टा श्री सालासर हनुमान मंदिर में दीपोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव
अध्यक्षीय सम्बोधन में अंचल प्रबन्धक सुनील कुमार चुघ ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक बैंकिंग कारोबार, ग्राहक सेवा में राजभाषा हिन्दी के महत्व को भली-भांति समझता है। इसी कड़ी में आज हिन्दी माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



