पीओके को बहुत जल्द भारत में मिला लिया जाएगा: इलयासी

श्रीनगर, ऑल इंडिया मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलयासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को “बहुत जल्द” भारत में मिला लिया जाएगा। इलयासी ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं यहां कश्मीर में खड़े होकर अपने पड़ोसी देश से कहना चाहता हूं कि भारत का अभिन्न अंग पीओके निश्चित रूप से भारत में मिला लिया जाएगा क्योंकि पीओके के लोग वहां जनमत संग्रह चाहते हैं। ”

जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और समृद्धि का जिक्र करते हुए दावा किया कि पीओके के निवासी भारत के साथ विलय के लिए बेताब हैं।

इलयासी ने कहा, “अल्लाह ने चाहा तो घर वापसी की उनकी इच्छा पूरी होगी। वहां ऐसे लोग हैं, जो ऐसा चाहते हैं। वे कश्मीर का विकास देखकर खुश हैं। यह देखते हुए कि कश्मीर आज किस तरह तरक्की कर रहा है, पीओके बहुत जल्द भारत में मिल जाएगा।” भाषा

यह भी पढ़ेरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button