पुलिस ने मोस्ट वांटेड उप्पला सतीश को किया गिरफ्तार

हैदराबाद, हैदराबाद की सीसीएएस पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी वुप्पलापाटी सतीश, जो 23 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस का मुख्य आरोपी है, को गिरफ्तार कर लिया। उसने कई निवेशकों को धोखा दिया है, जिसमें एक सीनियर डॉक्टर भी शामिल है जो एक पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा है। टास्क फोर्स पुलिस ने अक्तूबर माह में बड़ी चालाकी से सतीश को पकड़ा था।

टास्क फोर्स के सब इंस्पेक्टर श्रीकांत गौड़ ने दो करोड़ लेकर सतीश को फरार करवा दिया था। इस वजह से अधिकारियों ने श्रीकांत गौड़ को सस्पेंड कर दिया था। उसी समय से हैदराबाद की पुलिस उप्पला सतीश की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे पत्नी शिल्पा बंडा के साथ मुंबई में गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे हैदराबाद में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button