आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने किया विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन

हैदराबाद, पुलिस ने नगर में किसी भी आपात स्थिति से तुरंत और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया। खैरताबाद ज़ोन की पुलिस उपायुक्त के. शिल्पावली ने सचिवालय के आसपास देर रात मॉक ड्रिल करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। बताया गया है कि ड्रिल में ज़ोन के सभी थानों से होमगार्ड से लेकर एसीपी स्तर तक लगभग 275 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

सचिवालय क्षेत्र में पुलिस मॉक ड्रिल के दौरान तैनात जवान

अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना, हादसे या कानून-व्यवस्था की स्थिति में जल्दी मौके पर पहुंचने और समन्वय के साथ काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों को अचानक सूचना देकर तय स्थान पर कम समय में पहुंचने का अभ्यास करवाया गया। सभी कर्मचारियों को बताया गया कि आपात स्थिति में किसे क्या जिम्मेदारी निभानी है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए टीमवर्क से काम करने पर जोर दिया गया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों की जाँच की गई।

यह भी पढ़ें… श्रीशैलम में उगादी को लेकर तैयारियाँ तेज, कलेक्टर ने विभागों के साथ की चर्चा

डीसीपी ने स्वयं देर रात संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस बल की सतर्कता, तैनाती और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा पुलिस की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। इस तरह की मॉक ड्रिल से बल की तैयारी मजबूत होती है, प्रतिक्रिया समय कम होता है और वास्तविक आपात स्थिति में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर पाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास नियमित रूप से किए जाएंगे, जिससे की कानून व व्यवस्था के साथ-साथ जनता की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button