पुराने शहर में गणेश मंडप आयोजकों के साथ पुलिस की बैठक
हैदराबाद, पुराने शहर में गणेशोत्सव के तहत गणेश विसर्जन समारोह की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधार्थ पुलिस व गणेश पंडाल संचालकों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। छतरीनाका पुलिस क्षेत्र स्थित एक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीसीपी स्नेहा मेहरा ने कहा कि गणेश विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व की परंपरा के अनुसार शोभायात्रा सुबह से ही आरंभ होकर शाम तक चलेगी, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक प्रबंध किये जा चुके हैं।स्नेहा मेहरा ने आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के सुचारू संचालन हेतु पुलिस द्वारा विशेष योजना बनाई गई है।
इस बैठक में अतिरिक्त डीसीपी एम.डी. माजिद, छतरीनाका के सहायक पुलिस आयुक्त सी.एच. चंद्रशेखर, छतरीनाका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रसाद वर्मा के अलावा भग्यानगर गणेश उत्सव समिति के नेता महेन्दर, रूपराज, उदय, गौलीपुरा की पार्षद आले भाग्यलक्ष्मी भास्कर, नागेश, नरेश, लक्ष्मण आदि भी मौजूद थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



