पोन्नम ने किया समता कैंटीन का उद्घाटन, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर सशक्तिकरण पर जोर

हैदराबाद, परिवहन एवं बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों, वृद्धों और ट्रांसजेंडरों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। इस उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पोन्नम प्रभाकर ने आज प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के अंतर्गत हैदराबाद कलेक्ट्रेट में समता किचन का उद्घाटन किया।

अवसर पर राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव, खैरताबाद विधायक दानम नागेंदर, जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी और निर्माण संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अवसर पर मंत्री ने कहा कि सभी वर्गों का विकास ही राज्य का विकास है। समता किचन के माध्यम से दिव्यांगों, ट्रांसजेंडरों और अन्य पिछड़े वर्गों को रोजगार के अवसर देना सरकार का लक्ष्य है। समाज में वृद्धों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडरों को आर्थिक गतिविधियों में भागीदार बनाकर आर्थिक सहायता के साथ समग्र विकास संभव है।

यह भी पढ़ें… मुख्य सचिव ने की अलाइव अराइव की प्रगति की समीक्षा

दिव्यांगों को बैटरी व्हीलचेयर व सहायता प्रदान

मंत्री ने आर्थिक पुनर्वास योजना के तहत ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों को बैटरी चलित व्हीलचेयर प्रदान की। मंत्री ने समता किचन में 6 ट्रांसजेंडर और 1 दिव्यांग को रोजगार दिये जाने की सराहना की। उन्होंने बताया कि तेलंगाना राज्य में लगभग 10.47 लाख दिव्यांग और 10 लाख वृद्ध हैं, जिनमें हैदराबाद जिले में लगभग 2 लाख वृद्ध शामिल हैं। सरकार द्वारा 50,000 से अधिक सदारम प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, 5,000 यूडीआईडी कार्ड दिए गए हैं और 29,902 दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। जिले में 404 ट्रांसजेंडरों को पहचान-पत्र जारी किए गए हैं।

राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव ने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज का हिस्सा हैं। उनकी सामाजिक स्वीकृति और सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार कार्य कर रही है। खैरताबाद विधायक दानम नागेंद्र ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को बड़े अवसर मिल रहे हैं। पुलिस विभाग में यातायात वालंटियर के रूप में रोजगार जैसी पहलें समाज में बदलाव ला रही हैं। जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने कहा कि समता किचन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button