पोन्नम ने राजा सिंह के साथ मछली मार्केट का किया निरीक्षण

हैदराबाद, हैदराबाद के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने गोशामहल में राम मनोहर लोहिया मल्टी पर्पज फंक्शन हॉल का उद्घाटन किया। यह भवन जीएचएमसी द्वारा 3.92 करोड़ रुपये की निधियों से दो चरणों में निर्मित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव, विधायक राजा सिंह, फिशरीज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मेट्टू साई कुमार, अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि गोशामहल में राम मनोहर लोहिया मल्टी पर्पज फंक्शन हॉल भवन की आधारशिला नायनी नरसिम्हा रेड्डी ने रखी थी। पिछली सरकार के लंबित कार्यों को वर्तमान सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने घोषणा की कि स्थानीय विधायक निधि से 5 लाख रुपये और सांसद निधि से 5 लाख रुपये मिलाकर फंक्शन हॉल में एसी लगाए जाएँगे। उन्होंने भवन के रखरखाव के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जिम्मेदारी के साथ करने का सुझाव दिया।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक डिवीजन के लिए 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जनता के हित में प्रस्तावित हर कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोशामहल क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सरकार बनने के बाद नए राशन कार्ड वितरित किए गए हैं। जो भी पात्र हैं, उन्हें बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के राशन कार्ड दिए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… एनएसयूआई ने मनाया स्थापना दिवस, अगले वर्ष होंगे छात्र संगठन के चुनाव

महिलाओं को बिना ब्याज ऋण और रोजगार अवसर

मंत्री ने बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी देते हुए महिलाओं से अपील की कि वह मेप्मा में सदस्य बनकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ आरटीसी बसों की मालिक बन रही हैं। हैदराबाद में भी ऐसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फंक्शन हॉल भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। राम मनोहर लोहिया एक महान व्यक्ति थे, उनके नाम पर भवन का नाम रखा गया है, ताकि यह सभी के लिए उपयोगी साबित हो। उन्होंने जनता से अपील की कि वह अपनी समस्याएँ उनके संज्ञान में लाएँ, ताकि उनका समाधान किया जा सके।

इसके अलावा मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विधायक राजा सिंह के साथ गोशामहल विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर नवनिर्मित मछली मार्केट भवन का निरीक्षण किया। राजा सिंह ने मंत्री को बताया कि भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद उसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। दुकानों का अलॉटमेंट भी नहीं किया गया। मंत्री ने तुरंत अधिकारियों से इस पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मछली मार्केट के रुके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरा कर उद्घाटन की व्यवस्था की जाए।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर अलॉटमेंट किया जाएगा। उन्होंने गोशामहल क्षेत्र में लंबित सड़क कार्यों का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कर जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button