पोन्नम प्रभाकर ने की इंदिराम्मा आवास योजना की समीक्षा

हैदराबाद, परिवहन एवं बीसी कल्याण विभाग तथा हैदराबाद के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने स्पष्ट किया कि हैदराबाद जिले में सभी पात्र गरीबों को इंदिराम्मा आवास प्रदान किए जाएँगे। सचिवालय में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन, राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव, एमएलसी और विधायकों के साथ इंदिराम्मा आवास लाभार्थियों के चयन तथा डबल बेडरूम आवास के निर्माण पर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री पोन्नम ने कहा कि सरकार गरीबों को आवास प्रदान करने की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरत रही है।

पात्र प्रत्येक व्यक्ति को इंदिराम्मा आवास उपलब्ध कराना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि एल-1 श्रेणी के तहत 4,800 पात्र ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनके पास घर का प्लॉट है, उनके लिए दो बेडरूम वाले मकानों के निर्माण हेतु निधियाँ स्वीकृत की जाएँगी। एल-2 श्रेणी के अंतर्गत हैदराबाद जिले से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गरीब लोगों द्वारा चार लाख बाइस हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। हैदराबाद महानगर में भूमि का अधिग्रहण कर जी प्लस 5 से जी प्लस 10 तक के बहुमंजिला इंदिराम्मा आवास बनाने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाएँ।

यह भी पढ़ें… श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी के काफिले पर पथराव

झुग्गी बस्तियों के विकास हेतु इंदिराम्मा मॉडल योजना पर जोर

पोन्नम ने झुग्गी बस्तियों में इंदिराम्मा मॉडल कॉलोनियों का विकास, इंदिराम्मा आवास निर्माण के लिए भूमि संग्रहण, अधूरे डबल बेडरूम मकानों का निर्माण पूर्ण करना तथा पूर्ण हो चुके मकानों का आवंटन जैसे विषयों पर विधायकों के साथ विस्तृत समीक्षा की। इसके आलवा हैदराबाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी, आवासीय परियोजना निदेशक हाउसिंग अशोक चक्रवर्ती, आरडीओ रामकृष्ण एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button