एचसीए बी-डिवीजन क्रिकेट लीग में पोस्टल टीम मजबूत स्थिति में

हैदराबाद, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मो. शाकीर की शानदार दोहरी शतकीय पारी के चलते पोस्टल की टीम ने श्रीचक्रा के विरुद्ध 395 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यहाँ हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) द्वारा नगर के विभिन्न मैदानों में आयोजित बी-डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के एक मैच के प्रथम दिन पोस्टल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 ओवरों में 8 विकेट पर 395 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें मो. शाकीर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 191 गेंदों में 38 चौकों तथा 4 छक्कों की मदद से शानदार 251 रनों का दोहरा सैकड़ा जड़ा।

अन्य मैचों में सलीमनगर ने अग्रवाल सीनियर्स के विरुद्ध 55 ओवरों में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। इसमें अद्वैत रेड्डी ने 115 रनों का सैकड़ा जड़ा। उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने एलीगेंट के विरुद्ध 351 रन बनाए, जिसमें सात्विक रेड्डी ने सौ रनों का योगदान दिया। एलीगेंट के गेंदबाज सिद्धार्थ ने 71 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इम्पीरियल सीसी ने तेलंगाना के विरुद्ध 346 रन बनाए। तेलंगाना की टीम ने 9.5 ओवरें में 2 विकेट पर 27 रन बनाए।

यह भी पढ़ें… धोनी की तरह ‘कैप्टन कूल’ बनना चाहती हैं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

एचसीए सी-डिवीजन क्रिकेट मैच परिणाम और स्कोर अपडेट

डेक्कन आर्सनल ने नेशनल सीसी के विरुद्ध 267 रन बनाए। नेशनल सीसी के गेंदबाज ऋषिकेश कुमार जाधव ने 50 रन देकर 6 विकेट चटकाए। विजय हनुमान ने ऑक्सफोर्ड ब्लूज के विरुद्ध 305 रन बनाए, जिसमें जय कृष्णा पाल ने नाबाद 104 रन ठोके। ऑक्सफोर्ड ब्लूज की टीम ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 15 रन बनाए। ऑवर्स की टीम वरंगल जिला के विरुद्ध मात्र 108 रनों पर ढेर हो गई। वरंगल ने 17 ओवरें में 4 विकेट पर 42 रन बनाए। चारमीनार सीसी ने करीमनगर जिला के विरुद्ध 283 रन बनाए।

करीमनगर जिला की टीम ने 5.2 ओवरों में 3 विकेट पर 28 रन बनाए। खालसा ने हैदराबाद टाइटन्स के विरुद्ध 70.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 460 रन बनाए, जिसमें आवेज अहमद ने 140 रन बनाए। डेक्कन ब्लूज ने साई सत्या के विरुद्ध 168 रन का योगदान दिया। मैनचेस्टर ने एपेक्स के विरुद्ध 228 रन बनाए। एपेक्स की टीम 13 ओवरों में 1 विकेट पर 45 रन बनाए। गौड़स एकादश ने हैदराबाद यूनियन के विरुद्ध 291 रन बनाए, जिसमें दक्षिल एर्रोजू ने सर्वाधिक 156 रन का योगदान दिया। हैदराबाद यूनियन ने 7 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बनाए।

जय भगवती ने एमपी ब्लूज को हराया। एचसीए सी डिवीजन एक दिवसीय चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेले गए मैचों में एक्रेलिक सीसी ने कंसल्ट सीसी को, निजाम क्रिकेट क्लब ने लाल बहादुर प्ले ग्राउंड को, नोबुल सीसी ने हैदराबाद क्रिकेट अकादमी को, सनशाइन ने राजू क्रिकेट सेंटर को, कोसमोस ने सीके ब्लूज को, गनरॉक ने सेंट पैट्रिक्स को, यंग सिटीजन ने सेंट साई को, सन ग्रेस ने स्वास्तिक यूनियन को हराया। आज बारिश के चलते कुछ मैचों को बीच में रोकना पड़ा। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button