आंध्र प्रदेश में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ी: मंत्री


अमरावती, आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।
विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 375 विद्युत उप-केंद्र उपलब्ध हैं।कुमार ने कहा, ‘‘ राज्य में बिजली की खपत छह से आठ प्रतिशत के बीच बढ़ी है। भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।’’

मंत्री ने बताया कि कम ‘वोल्टेज’ की समस्या को दूर करने के लिए 14 सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
