प्रणवी एक अंडर 70 के काड से संयुक्त 23वें स्थान पर

ड्यूविले (फ्रांस),भारतीय गोल्फ में महिला खिलाड़ियों का दमखम लगातार बढ़ रहा है, और इस बार भी हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। फ्रांस में चल रही लैकोस्टे लेडीज ओपन में भारतीय गोल्फरों ने पहले दौर में उत्साहजनक प्रदर्शन किया है, जिसमें प्रणवी उर्स ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए भारतीय प्रतिनिधित्व को गौरवान्वित किया।

भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने लैकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस के पहले दौर में एक अंडर 70 के कार्ड से शुरूआत की जिससे वह भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 23वें स्थान पर बनी हुई हैं। अन्य भारतीयों के लिए दिन सामान्य रहा जिसमें दीक्षा डागर ने एक ओवर 72 का कार्ड बनाया जिससे वह संयुक्त 54वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े : पहले राउंड के बाद अदिति अशोक शीर्ष 20 में

वहीं अवनि प्रशांत (73) संयुक्त 70वें और त्वेसा मलिक (74) संयुक्त 82वें स्थान पर बनी हुई हैं।प्रणवी ने फ्रंट नाइन पर शुरुआत की जो इतना अच्छा नहीं रहा। दिन की उनकी पहली बर्डी 10वें होल पर लगी लेकिन 11वें होल पर वह एक शॉट ड्रॉप कर बैठीं। उन्होंने फिर 12वें होल पर बर्डी लगाई जबकि बाकी होल पार रहे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button