प्रतिभा पुरस्कार व सामूहिक उपनयन संस्कार 3 को
हैदराबाद, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति, हैदराबाद द्वारा आगामी 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से दसवीं और इंटरमीडिएट में पास विद्यार्थियों प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ) का आयोजन किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि 3 अगस्त को श्री जगन्नाथ मठ माधवदास झीरा, सीतारामबाग में प्रतिभा पुरस्कार और सामूहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: तेलंगाना डाक परिमंडल ने शुरू की एपीटी 2.0 परियोजना
विनय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समिति के विजय दीक्षित और आलोक तिवारी से संपर्क किया जा सकता है। विनय तिवारी ने स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



