प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये महँगा, औद्योगिक डीजल भी बढ़ा

Ad

नई दिल्ली, प्रीमियम यानी उच्च श्रेणी के पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई, जबकि औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाला थोक डीजल लगभग 22 रुपये प्रति लीटर महँगा हो गया है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है। हालाँकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई हैं। वाणिज्यिक डीजल का उपयोग बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूरसंचार टाववें जैसे प्रतिष्ठान करते हैं।

यह भी पढ़ें… सऊदी में ‘18 मार्च घटनाओं’ में भारतीय नागरिक की मौत : दूतावास

मुंबई में औद्योगिक डीजल की कीमत 90.39 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 113.11 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। कोलकाता में 92.30 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 114.27 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 92.54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 113.38 रुपये प्रति लीटर की गई है। ईरान युद्ध तेज होने के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें बृहस्पतिवार को 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई थी, जो बाद में घटकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। दिल्ली में एक लीटर सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है, जबकि इसी श्रेणी का डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। सामान्य पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91-92 होती है और यह मानक इंजनों के लिए उपयुक्त है। यह रोजर्मा की जरूरतों के लिए सही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button