चारमीनार बस स्टेशन पर पार्किंग कॉम्प्लेक्स की तैयारी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आदेश पर आज अधिकारियों ने चारमीनार ओल्ड बस स्टेशन का दौरा कर बहुमंजिला पार्किंग स्थल के निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन किया।

मुख्यमंत्री ने लिया ओवैसी के ट्वीट का संज्ञान

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा एक्स पर किये गए पोस्ट के उत्तर में अधिकारियों विशेषकर हम्डा एवं जीएचएमसी के आयुक्तों को निर्देश दिया कि ओवैसी द्वारा चारमीनार बस स्टेशन पर पार्किंग स्थल के निर्माण के बारे में दिये गये सुझाव पर तुरंत व्यवहार्यता अध्ययन करें और इसके विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विकल्पों का पता लगायें। इससे पूर्व ओवैसी ने एक्स पर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि चारमीनार ओल्ड बस स्टैंड के स्थान पर पार्किंग स्थल का निर्माण तुरंत शुरू करें। इससे पर्यटकों के लिए बसों और कारों की पार्किंग की सुविधा होगी और कुतुबशाही मकबरों से बाला हिसार गोलकोंडा तक स्काई केबल का काम भी शुरू किया जाए, ताकि गोलकोंडा किले में अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि चारमीनार बस स्टेशन के स्थान पर लंबे समय से पार्किंग कांप्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव है, लेकिन उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पायी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button