जगन्नाथ मठ में पुरुषोत्तम मास की तैयारी आरंभ

हैदराबाद, श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ समिति द्वारा सीताराम बाग के श्री जगन्नाथ मठ में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में किये जाने वाले श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ सप्तविशंती 27 एवं श्रीमद् भागवत मूल पाठ 108 एवं 18 पुराण व्याख्यान आगामी 18 से 26 मई तक आयोजित किये जाएँगे।

श्री जगन्नाथ मठ में लक्ष्मीनारायण यज्ञ की तैयारी

यहाँ श्री जगन्नाथ मठ के मठाधिपति महंत अच्युत रामानुजाचार्यजी (अजय महाराज) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि इस महीने भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और तुलसी उन्हें अत्यंत प्रिय है। इस दौरान की गई पूजा का फल सामान्य से 10 गुना अधिक मिलता है।

अजय महाराज ने पुरुषोत्तम मास में तुलसी पूजा के महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए कहा कि धन व समृद्धि हेतु प्रतिदिन शाम को तुलसी पौधे के पास घी का दीपक जलाने व पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन का आगमन होता है। तुलसी के पत्ते को लाल कपड़े में बाँधकर तिजोरी में रखने से आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं। तुलसी की परिक्रमा करते हुए अपनी इच्छा दोहराने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित विश्व मंगल कार्यक्रम

पंचमी तिथि पर तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाना शुभ

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जल अर्पित करते हुए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम का जाप करने से पिछले जन्मों के पाप कटते हैं। अधिक मास की पंचमी तिथि को तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से धन लाभ होता है। घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाने और सेवा करने से परिवार में शांति बनी रहती है।

महाराज ने बताया कि सभी भक्तों को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित न करें और न ही पत्ते तोड़ें। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करना शुभ माना जाता है। तुलसी सेवा में भक्तों और श्री जगन्नाथ मठ की महिला मंडल द्वारा तुलसी को गमले में लगा कर यज्ञ में पूजन करने की तैयारी आरंभ हो गई है।

इस कार्यक्रम हेतु रूपचंद अग्रवाल को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया और यज्ञ व भागवत संबंधित सेवा में उन्होंने भागवत सेवा लिखा कर मठ के अच्युत रामानुज स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मठ द्वारा आगामी धार्मिक आयोजन में सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर महिला समिति में कांता अग्रवाल, मधुबाला उपाध्याय, कलावती, प्रेमलता, नीला, रेणुका सोनी, संगीता उपाध्याय, विद्यादेवी शर्मा, अंजना गोयल, रेखा, मोनी दुबे, स्वीटी तिवारी, स्वीकृति रामानुज, भगवती, अनुजा एवं महिला समिति व अन्य भक्त उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button