राष्ट्रपति ने संताली गीत गाकर ओलचिकी शताब्दी समारोह में रच दिया इतिहास

जमशेदपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन लौहनगरी के जमशेदपुर स्थित करनडीह में हुआ। यहां उन्होंने जाहेरथान में विधिवत पूजा-अर्चना की और पंडित रघुनाथ मुर्मु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

जाहेर थान में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जाहेरथान समिति और ऑल इंडिया रायटर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओलचिकी लिपी के सौ वर्ष पूरे होने के समापन कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ कियाओ ओलचिकी लिपि के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पंडित रघुनाथ मुर्मु के योगदान की सराहना करते हुए संताली भाषा में संबोधित किया।

संताली में जाहेर माता गीत भी गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करनडीह में आयोजित ‘ओल चिकी’ लिपि के शताब्दी समारोह कार्यक्रम के दौरान संताली में अपने संबोधन के दौरान ‘जाहेर आयो’ (जाहेर माता) गीत भी गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी और संताली समाज के लोग शामिल हुए।

जनजातीय समाज का सजीव उत्सव

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति, कला और अस्मिता का सजीव उत्सव है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संताली भाषा में अपने संबोधन में झारखंड की धरती पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए ओलचिकी लिपि के विकास के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू के प्रयासों की सराहना की।

एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित होने वाले 15वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, चेकिंग प्वाइंट और एंटी-सैबोटाज टीम की तैनाती की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button